पलामू । भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने पलामू में बड़ी कार्रवाई करते हुए नौडीहा प्रखंड के रोजगार सेवक जितेंद्र कुमार राम को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। वह पलामू जिले के नौडीहा बाजार प्रखंड में पदस्थापित है। जानकारी के अनुसार रोजगार सेवक ने कूप निर्माण योजना में राशि आवंटन करने के एवज में लाभार्थी से रिश्वत की मांग की थी। इसकी शिकायत लाभार्थी ने एसीबी से की थी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी की टीम ने मामले का सत्यापन किया। जांच में रिश्वत मांगने की पुष्टि होने के बाद एसीबी ने धावा दल का गठन किया। रोजगार सेवक का हाथ धुलवाया गया
शुक्रवार को तय योजना के अनुसार लाभार्थी ने जैसे ही रोजगार सेवक को सात हजार रुपये रिश्वत दी, पहले से मौजूद एसीबी की टीम ने उन्हें मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में रोजगार सेवक का हाथ धुलवाया गया, जिसमें पानी का रंग बदल गया और रिश्वत लेने की पुष्टि हो गई। एसीबी की टीम आरोपी रोजगार सेवक को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई के लिए मेदिनीनगर ले आई है। मामले में पूछताछ जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *