रांची । झारखंड मंत्रालय में गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता ने मंत्रिपरिषद की बैठक हुई। इस बैठक में 27 प्रस्तावों पर मंत्रिपरिषद ने मुहर लगाई है। नगर निकाय चुनाव में आचार संहिता के कारण मंत्रिपरिषद में लिए गए निर्णयों की प्रेस ब्रीफिंग नहीं हुई। कैबिनेट की इस बैठक से जेपीएससी अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद थी, लेकिन उम्र-सीमा में छूट से जुड़ा प्रस्ताव फिलहाल टाल दिया गया है। सूत्रों के अनुसार, कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग की ओर से 14वीं JPSC संयुक्त असैनिक सेवा परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को उम्र-सीमा में छूट देने का प्रस्ताव रखा गया था। इसके तहत अगस्त 2023 को कट-ऑफ तिथि मानने का सुझाव दिया गया था. बैठक के दौरान इस प्रस्ताव पर चर्चा तो हुई, लेकिन मुख्यमंत्री ने इसे अभी स्थगित रखने के निर्देश दिए कैबिनेट सूत्रों का कहना है कि सरकार इस विषय पर आगे विचार कर सकती है, लेकिन मौजूदा बैठक में कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया।इससे पहले यह अटकलें तेज थीं कि बैठक में JPSC अभ्यर्थियों को उम्र-सीमा में छूट देने पर सहमति बन सकती है, जिससे बड़ी संख्या में उम्मीदवारों को फायदा होता। फिलहाल, कैबिनेट से 26 अन्य प्रस्तावों को मंजूरी मिलने के बावजूद JPSC से जुड़े अभ्यर्थियों को इस अहम मुद्दे पर सरकार के अगले फैसले का इंतजार करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *