रांची। वार्ड 49 की निवर्तमान सह पार्षद प्रत्याशी जमीला खातून के समर्थन में मोहल्ला वासियों ने शुक्रवार को मणिटोला स्थित मिल्लत लाइब्रेरी में जनसभा का आयोजन किया।जिसमे मोहल्ले वासियों ने जमीला खातून के द्वारा वार्ड 49 में किए गए ऐतिहासिक विकास कार्यों पर चर्चा किया गया । साथ ही मौके पर पहुंचे सभी गणमान्य लोगों ने जमीला खातून को अपना पूरा समर्थन देने का घोषणा किया। मौके पर पार्षद प्रत्याशी जमीला खातून ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैने अपने पूरे वार्ड को एक मॉडल वार्ड बनाने की दिशा में निरन्तर कार्य किया है और जो भी कार्य पूरे वार्ड में बचे है उसे आने वाले फ़रवरी महीने में होने वाले नगर निकाय चुनाव में आपके समर्थन और प्यार मिलने के बाद पूरा कर लिया जाएगा।पार्षद पति सह समाजसेवी रिज़वान हुसैन ने कहा कि वार्ड 49 में हर गली, मोहल्ले में सड़क, नाली, लाईट और साफ़ सफ़ाई के मामले में एक मिशाल कायम किया हैं, वहां उपस्थित लोगों ने कहा कि जमीला खातून वार्ड पार्षद रहते हुए और अब तक लगातार लोगो की सेवा में दिन हो या रात सबके लिए उपलब्ध रहती हैं, वार्ड पार्षद का कार्यालय लोगो के लिए आज भी पहले की तरह ही खुला रहता है जिसका फायदा वार्ड 49 क्षेत्र के लोगों मिलता रहता हैं। लोगो ने एकमत से ऐलान किया कि हम सब जमीला खातून के साथ है। इस जनसभा समर्थन में सभी समुदाय और वर्ग के लोग मौजूद रहे। मौके पर मोहम्मद जमील मोहम्मद अनीस मोहम्मद अबुल हाजी परवेज अलाउद्दीन खान मोहम्मद यूनुस सरफराज आलम, सरफुल आलम, रिजजु, हाशिम, आसिफ आमनी, इब्राहिम रजा, चुन्नू, मुन्ना, मंजर, महबूब, सरफराज,शाहिद, अख़बर, निज़ाम, इमरान सुहैल सहित वार्ड के कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *