रांची। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई (मेन) 2026 सेशन-1 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. यह एडमिट कार्ड उन उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध है, जिनकी पेपर-1 (B.E./B.Tech) की परीक्षा 21, 22, 23 और 24 जनवरी को है. परीक्षा दो पालियों में कराई जाएगी. पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी. उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट https://jeemain.nta.nic.in/ से डाउनलोड कर सकते हैं।  एनटीए ने जानकारी दी है कि 28 और 29 जनवरी को होने वाले पेपर-1 (B.E./B.Tech), पेपर-2A (B.Arch) और पेपर-2B (B.Planning) के एडमिट कार्ड भी जल्द जारी किए जाएंगे. – एडमिट कार्ड पर मौजूद QR कोड और बारकोड स्पष्ट होने चाहिए. – परीक्षा केंद्र पर वही वैध फोटो पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य है, जो आवेदन फॉर्म में अपलोड किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *