
चैनपुर । बीडीओ सह अंचल अधिकारी प्रदीप कुमार दास ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए शनिवार रात्रि गिट्टी लदा एक हाइवा को जब्त किया। बताया जाता है कि सीओ प्रदीप कुमार दास ने रात्रि चैनपुर-रमकंडा मुख्य मार्ग पर गिट्टी लदा एक हाइवा को रोका। वाहन चालक से कागजात की मांग करने पर कोई कागजात नहीं दिखाया। बता दे कि हाईवा नावाडीह से आरा की ओर बिना चालान का ही जा रहा था। इसके बाद सीओ ने तत्काल वाहन को जब्त कर चैनपुर थाना को सुपुर्द कर दिया। सीओ ने कहा कि अवैध खनन और खनिजों की तस्करी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


