
परवेज़ कुरैशी
रांची। 2 जनवरी 2026 से धुर्वा थाना क्षेत्र के जगन्नाथ मंदिर स्थित मल्हार कोचा के मौसी बड़ी खटाल से दो मासूम बच्चे एक 5 वर्षीय अंश और 4 वर्षीय अंशिका लापता हो गई थी,। अब सूचना मिल रही है कि दोनों बच्चे 14 जनवरी 2026 को रामगढ़ जिला के रजरप्पा के पास बरामद किए गए हैं। इसके साथ दो व्यक्ति हैं , जिनको पुलिस पूछताछ के लिए हिरासत में रखी हुई है । रांची से पुलिस की एक टीम बच्चों की पहचान करने के लिए रजरप्पा कुच कर चुकी है। कुछ देर में पहुंचेगी । वहां की पुलिस से रांची पुलिस संपर्क में है । बताया जा रहा है कि जो तस्वीर रांची पुलिस को मिली है उससे संभवत यह प्रतीत हो रहा है कि दोनों बच्चे अंश और अंशिका ही है। यदि पुलिस को सफलता मिलती है तो यह काबिले तारीफ है, क्योंकि पिछले 12 दिनों से पूरे रांची ही नहीं बल्कि पूरे देश में कौतूहल का विषय बन हुआ था कि अचानक दो मासूम बच्चे रांची के भीड़ भाड़ वाले क्षेत्र से रहस्यमय तरीके से गायब होकर कहां चले गए। ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने बताया कि सूचना जैसे मिली है, हम लोग रजरप्पा पुलिस के संपर्क हैं। इस मामले में दो लोगों को पूछताछ के लिए रखा गया है और दोनों बच्चों की पहचान कराई जा रही है। बहुत जल्द सकारात्मक रिजल्ट मिलेगी उम्मीद है कि दोनों वही अंश और अंशिका है जिसे पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। बता दे के रांची पुलिस ने देश के 17130 थानों को नोटिस भेज कर सूचना दिए थे कि बच्चों की जानकारी में मदद करें, साथ ही 51 हजार रुपए से बढ़ाकर 2 लख रुपए इनाम कर दिया गया था।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
https://chat.whatsapp.com/JHqYrWnMsu2KY7RyhHU1DY


