रांची। नगर पुलिस अधीक्षक पारस राणा ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिला कि हिन्दपीढ़ी थाना क्षेत्र के बड़ी मस्जिद लेन रोड में कुछ अपराधकर्मी अवैध हथियार का खरीद बिकी करने वाले हैं। पुलिस उपाधीक्षक कोतवाली एवं सदर के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन कर बड़ी मस्जिद लेन रोड, हिन्दपीढ़ी पहुँचा। जैसे ही पुलिस टीम बड़ी मस्जिद के पास पहुँची तो पुलिस को अपनी ओर आता देखकर एक व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा। जिसे पुलिस के सहयोग से पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम मो कबीर उर्फ बबलू उर्फ बोना उम्र 38 वर्ष बड़ी मस्जिद लेन, थाना-हिन्दपीडी, जिला-रॉची बताया। इसके बाद मो० कबीर का बदन तलाशी लेने पर उसके कमर के बाँये तरफ से एक 9 एम०एम० पिस्टल, जिसके मैगजीन में 10 राउण्ड गोली लोडेड तथा पैट के बॉये पॉकेट से पिस्तौल का दूसरा मैगजीन जिसमें 10 राउण्ड लोडेड गोली बरामद हुआ। बरामद पिस्तौल एवं गोली की कागजात माँगने पर उसके द्वारा कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। तत्पश्चात् इन्हे विधिवत् गिरफ्तार किया गया। आगे पूछताछ करने पर मो० कबीर उर्फ बौना द्वारा बताया गया कि ये हथियार को विभिन्न क्षेत्रों के अपराधी प्रवृति के लोगों को पैसा लेकर हथियार सफ्लाई एवं हथियार का खरीद बिक्री का काम करते है। इस कार्य में इनके अलावे शाहनवाज आलम मौलाना आजाद कॉलोनी आयशा नगर, नामकुम, मो० सैफ उर्फ शेरा इलाही बक्स कॉलोनी,मो० नाजीर के मकान में किरायेदार, थाना-सदर, अनुज ठाकुर विद्यानगर, करम चौक,सुखदेवनगर, सभी जिला-रॉची अवैध हथियार / गोली लाकर देते है और ये बेचते है। इनके बताये अनुसार पुंदाग थाना क्षेत्र से शाहनवाज आलम मौलाना आजाद कॉलोनी आयशा नगर, नामकुम जो छुपकर अपने मामा के घर पर रह रहा था के पास से एक फैक्ट्री मेड काला एवं भूरा रंग का पिस्टल एवं 07 चक्र जिन्दा गोली एवं उनके साथी अंकित कुमार देवमुनी चौधरी, ग्राम मोहनिया, थाना मोहनियां, जिला-कैमुर, भभुआं (बिहार) के पास से एक देशी कटटा एवं एक चक्र जिन्दा गोली साथ ही सदर थाना क्षेत्र से मो० सैफ उर्फ शेरा इलाही बक्स कॉलोनी मो० नाजीर के मकान में किरायेदार, थाना सदर के पास से दो देशी कट्टा एवं 05 (पांच) जिन्दा कारतूस एवं सुखदेवनगर थाना क्षेत्र से अनुज ठाकुर पे० कदार ठाकुर पता विद्यानगर करम चौक, थाना-सुखदेवनगर, जिला-रॉची के घर से एक लोहे का बना सिल्वर रंग का छः चक्रिय देशी रिवाल्वर एवं 77 पीस जिन्दा गोली बरामद किया गया है। पूछताछ करने पर इनलोगों के द्वारा बताया गया सभी लोग कैमूर एवं मुंगेर (बिहार) से हथियार लाकर राँची में अपराधियों को बेचने का काम करता है। इस संबंध में संबंधित सभी थाना में काण्ड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मीः-
प्रकाश सोय, पुलिस उपाधीक्षक, कोतवाली राँची, संजीव बेसरा, पुलिस उपाधीक्षक, सदर राँची, सुनिल कुमार कुशवाहा, पुनि सह थाना प्रभारी सुखदेवनगर थाना, रवि कुमार सिंह, पुनि सह थाना प्रभारी कोतवाली थाना, रंजीत कुमार सिन्हा, पुनि सह थाना प्रभारी हिन्दपीढ़ी थाना, सहावीर उराँव, पुअनि सुखदेवनगर थाना,बजरंग टोप्पो पुअनि सुखदेवनगर थाना, अरूण कुमार पासवान, सअनि हिन्दपीढ़ी थाना। शाह फैसल, सअनि तकनीकी शाखा, राँची।
एवं अन्य सशस्त्र बल शामिल थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *