दिव्यांगजनो को एम्बुलेंस से भेजा गया सदर अस्पताल चतरा

दिव्यांगजनो ने प्रमुख प्रतिनिधि व विधायक प्रतिनिधि का जताया आभार

@Banty Kumar

कुंदा (चतरा):- प्रमुख प्रतिनिधि जयराम भारती की पहल पर कुंदा प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों दिव्यांगजनों का दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनवाने को लेकर सदर अस्पताल चतरा भेजा गया।प्रमुख प्रतिनिधि ने दिव्यांजनो को चतरा सदर अस्पताल भेज कर एक सराहनीय कदम उठाया है।जहां आवश्यक जांच के बाद प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।ग्रामीणों ने बताया कि प्रमुख प्रतिनिधि जयराम भारती के प्रयास से दिव्यांगजनों को प्रमाण पत्र मिल सकेगा जिससे वे सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ उठा पाएंगे।
इस अवसर पर प्रमुख प्रतिनिधि जयराम भारती ने कहा कि सरकार द्वारा दिव्यांगजनों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं लेकिन प्रमाण पत्र के अभाव में जरूरतमंद लोग इन योजनाओं से वंचित रह जाते हैं।वहीं विधायक प्रतिनिधि जितेन्द्र कुमार सौंडीक भी इस सराहनीय कार्य में अपना भूमिका निभाया और एम्बुलेंस तक दिव्यांजनो को पहुंचवाया,वही विधायक प्रतिनिधि ने कहा कि उनकी निरंतर कोशिश रहेगी कि दिव्यांगजनों को हर संभव सहायता मिले और वे समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकें।इस पहल को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने प्रमुख प्रतिनिधि जयराम भारती एवं विधायक प्रतिनिधि जितेन्द्र सौंडीक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनकी सराहना की।
मौके पर अधिकार मित्र अजीत कुमार सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *