रांची। नामकुम थाना क्षेत्र के मौलाना आजाद कॉलोनी गली नंबर 20 के आसपास देर रात किसी डिलीवरी बॉय से गाली गलौज, धक्का मुक्की, मारपीट एवं मोबाइल छीनताई का मामले की सूचना मिलने के बाद नामकुम थाना की पुलिस मौलाना आजाद कॉलोनी स्थित 20 नंबर गली के आसपास पहुंचकर छानबीन कर रही है। बताया जा रहा था की घटना 24 दिसंबर के देर रात की है। किसी डिलीवरी बॉय के साथ इस तरह की घटना हुई है । इसी के शिकायत पर पुलिस पूरे मामले की छानबीन एवं सीसी टीवी फुटेज खंगाल रही है। इस संबंध में नामकुम पुलिस की माने तो उन्होंने कहा कि इस तरह की शिकायत आई थी, कि जमैटो का कोई डिलीवरी बॉय है जो जा रहा था, उसके साथ नशे के धुत किसी लड़के से किसी बात पर ने कहासुनी हुई। इसी बात को लेकर मोबाइल वगैरा छीनने का मामला आ रहा है, पूरे मामले के तहकीकात की जा रही है । सीसीटीवी कैमरा वगैरह देखा जा रहे हैं। मामला सामने आने पर ही पता चलेगा कि पूरे मामले में सच्चाई क्या है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *