हुसैनाबाद । हुसैनाबाद में स्थित के. के. हॉस्पिटल अब आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के साथ आम लोगों की सेवा में पूरी तरह सक्रिय हो गया है। यह हॉस्पिटल हुसैनाबाद के सिद्धनाथ गेट के सामने वाली गली में स्थित है, जहां क्षेत्र के मरीजों को अब बेहतर और त्वरित इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।‌ के. के. हॉस्पिटल* में महिला रोग, प्रसूति रोग, नवजात एवं शिशु रोग, जनरल फिजिशियन, चर्म रोग सहित क्रिटिकल केयर मेडिसिन की सेवाएं उपलब्ध हैं। अस्पताल में डॉ. निधि रानी (एम.बी.बी.एस.), जो क्रिटिकल केयर मेडिसिन में फेलोशिप प्राप्त हैं, स्त्री एवं प्रसूति रोगों का उपचार कर रही हैं, वहीं डॉ. ए. के. चौधरी (एम.बी.बी.एस.) जनरल फिजिशियन एवं चर्म रोग विशेषज्ञ के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। इसके अलावा, नवजात एवं शिशु रोगों के लिए डॉ. प्रशांत कुमार (एम.बी.बी.एस., पीजीपीएन-बोस्टन, यूएसए) अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं, जिन्हें सदर अस्पताल, सासाराम एवं एएनएमएमसीएच, गया में कार्य करने का अनुभव प्राप्त है। अस्पताल की एक बड़ी विशेषता यह है कि यहाँ 24×7 इमरजेंसी सेवाएं उपलब्ध हैं, जिससे गंभीर मरीजों को समय पर प्राथमिक एवं आवश्यक उपचार मिल सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले गंभीर स्थिति में मरीजों को मेदिनीनगर या अन्य शहरों में ले जाना पड़ता था, लेकिन अब हुसैनाबाद में ही सुविधाजनक इलाज संभव हो सका है। मौके पर के. के. हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. रवि रंजन कुमार (बी.ए.एम.एस., रांची), जो झारखंड सरकार में पूर्व चिकित्सा पदाधिकारी रह चुके हैं, ने बताया कि अस्पताल का उद्देश्य ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्र के लोगों को सस्ती, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में स्वच्छता, आधुनिक उपकरण और अनुभवी चिकित्सकों की टीम पर विशेष ध्यान दिया गया है। स्थानीय नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने के. के. हॉस्पिटल की शुरुआत और सेवाओं की सराहना करते हुए इसे हुसैनाबाद के लिए एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य उपलब्धि बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *