हैदरनगर,पलामू: स्थानीय बस और टेंपू स्टैंड के अलावा रेलवे स्टेशन आने जाने वाले यात्रियों को हैदरनगर मुख्य पथ पर लगी गंदगी के अंबार के बीच से गुजरना मुश्किल हो गया है। आसपास के निजी घरों का कूड़ा कचरा यहां फेंकने के अलावा निकट में ही संचालित एक निजी अस्पताल और क्लिनिक के कचरे का भी यह स्थान डस्टबीन बन गया है। स्टेशन रोड में ही पुराना थाना परिसर के सामने की यह हालात देख आमजन इस बात को लेकर अचंभित है कि थाना दूसरी जगह शिफ्ट होने के बाद पुराना थाना का स्थान पूर्णतः लावारिश बन गया है। इसी स्थान पर सड़े गले खाद्य सामग्री को फेंकने से इसके ढेर से काफी दुर्गंध निकलने लगी है। जिससे आम राहगीरों सहित ट्रेन और सड़क मार्ग के यात्रियों को गुजरना मुश्किल हो गया है। कचरा, नानाप्रकार की बीमारियों को आमंत्रित भी कर रहा है। स्थानीय प्रबुद्ध लोगों ने लगातार स्वच्छता अभियान पर सवाल खड़ा करने लगे हैं। इस प्रखंड के हैदरनगर पूर्वी पंचायत में आखिर किस स्तर पर जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। जिससे पंचायत के चारों ओर सार्वजनिक स्थानों पर ही गंदगी का ढेर देखने को मिल रहा है। पेयजल एवं स्वच्छता समिति हैदरनगर की लापरवाही साफ उजागर हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *