
जिला अंधापन नियंत्रण समिति व राधा लक्ष्मी ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में नेत्र शिविर का आयोजन
हुसैनाबाद । जिला अंधापन नियंत्रण समिति और राधा लक्ष्मी ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में हुसैनाबाद स्वास्थ्य केंद्र में चल रहे नि:शुल्क नेत्र शिविर मे अबतक 182 मरीजों का लेंस प्रत्यारोपण ऑपरेशन किया गया है। 32 मोतियाबिंद मरीजों की आंखों में लेंस प्रत्यारोपण किया गया। राधा लक्ष्मी ट्रस्ट के निदेशक डॉ. अखिलेश कुमार गुप्ता ने बताया कि मोतियाबिंद के 150 मरीजों के आंखों की जांच की गई थी। इसमें से 32 मरीजों को नेत्र चिकित्सक डॉ. धीरज प्रसाद द्वारा आईएलओ विधि के माध्यम से लेंस प्रत्यारोपण किया गया। रविवार को सभी मरीजों को दवा और चश्मा दिया गया।उन्होंने बताया कि गत वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष भी अधिक से अधिक संख्या में मोतियाबिंद मरीजों को आँखों की रौशनी लौटाने का लक्ष्य है।उन्होंने क्षेत्र वासियों से गरीब असहाय व बृद्धजनों को इस नेत्र शिविर से लाभ उठाने की बात कही।मौके पर नेत्र सहायक दयानंद ठाकुर, जय प्रकाश सिंह,अंशुमन मिश्रा,उपेंद्र कुमार,वसंती देवी,सुधा कुमारी,कुंदन कुमार,प्रतिमा कुमारी,सुदामा कुमार आदि सक्रिय रहे।


