
गिरफ्तार आरोपी के पास से एक देशी कट्टा व 8 MM के 10 जिंदा कारतूस हुआ बरामद
लोहरदगा । जिले में बुधवार को जिला पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि भा०क०पा० माओं उग्रवादी संगठन के रिजनल कमांडर रविन्द्र गंझू (15 लाख ईनामी) एवं दस्ता सदस्य राजा हेमंत असुर उर्फ राजन असुर उर्फ राजा उर्फ राजन खेरवार जिसके उपर सरकार द्वारा 1 लाख ईनाम घोषित किया गया है,चंदवा थाना क्षेत्र के हेसला बांझीटोली से होकर कुडू थाना क्षेत्र के ग्राम चुल्हापानी की ओर भा०क०पा० माओं संगठन के विस्तार हेतू अवैध हथियार के साथ जा रहा है।इस सूचना पर तत्काल पुलिस अधीक्षक लोहरदगा के द्वारा उक्त सूचना के सत्यापन एवं अग्रतर कारवाई हेतु वेदांत शंकर,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी किस्को,के नेतृत्व में मनीष कुमार चौबे पुलिस निरीक्षक,32 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल जी कंपनी किस्को,अजीत कुमार थाना प्रभारी कुडू,के साथ एक टीम गठन कर रात्रि में एक विशेष अभियान चलाया गया।उक्त गठित टीम के द्वारा कुडू चंदवा मार्ग के जंगली क्षेत्र में केरवाडी शिव मंदिर के पास की घेराबन्दी कर छापामारी किया गया।छापामारी के क्रम में एक व्यक्ति पकडा गया,जिससे कडाई से पूछताछ में अपना नाम राजा हेमंत असुर उर्फ राजन असुर उर्फ राजा उर्फ राजन खेरवार पे० दशरथ असुर सा० हेसाग थाना सेरेंगदाग, जिला-लोहरदगा बताया।पकड़े गए गये व्यक्ति की विधिवत तलासी लेने पर 01 पीस देशी कट्टा तथा 10 पीस (8MM) जिन्दा कारतूस बरामद किया गया है।इस संबंध में कुडू थाना काण्ड सं0 125/25, दि० 26.11.25, धारा 25 (1-B) a/26 Arms Act, 17 CLA Act and UAPA sec-13/16. दर्ज कर प्राथमिक अभुिक्त भा०क०पा० माओंवादी 1 लाख ईनामी दस्ता सदस्य राजा हेमंत असुर उर्फ राजन असुर उर्फ राजा उर्फ राजन खेरवार पे० दशरथ असुर सा० हेसाग थाना सेरेंगदाग, जिला-लोहरदगा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।भा०क०पा० माओंवादी 1 लाख ईनामी दस्ता सदस्य राजा हेमंत असुर उर्फ राजन असुर उर्फ राजा उर्फ राजन खेरवार द्वारा कई घटनाओं/कांड़ो में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है जो निम्नलिखित मुख्य घटनाएँ 1. वर्ष 2021 में हेन्देहास पुल सेरेंगदाग थाना क्षेत्र में लेवी के लिए पर्चा दिया था।2.वर्ष 2022 फरवरी माह में बुलबुल पुलिस मुठभेड़ में शामिल था।3.वर्ष 2022 नवम्बर माह में चन्दवा कटपुलिया के पास स्थित डगडगी पूल तीसरी रेलवे निर्माण कार्य में लगे 10-12 गाड़ीयों में आगजनी की घटना में शामिल था।4.वर्ष 2022 दिसम्बर माह में कोरगो पुलिस मुठभेड़ में शामिल था।5.वर्ष 2023 जनवरी माह कुडू थाना बस स्टेंड में मुर्गा दुकान वाले को हत्या की नीयत से गोली मारा था।6.वर्ष 2023 लपरा रेलवे पुल में हाईवा एवं कार में आगजनी की घटना में शामिल था।7.वर्ष 2023 अगस्त माह में चन्दवा थाना अन्तर्गत जमवारी गॉव के प्रदुमन यादव की हत्या किया था।8.वर्ष 2024 फरवरी माह में सुन्दरू सरना टोली में रोड निर्माण में लगे जेसीबी गाड़ी में गोली चलाने की घटना में शामिल था।9.वर्ष 2024 में दुधीमाटी पुल में लेवी हेतु पर्चा दिया था।10.वर्ष 2024 में ललकीटॉड चन्दवा में पुल निर्माण वाले को पर्चा दिया था।11.वर्ष 2024 में बेतर चेकडेम में लेवी हेतु पर्चा दिया था।12.वर्ष 2025 में माह मार्च-अप्रैल में गोली कुन्दो निर्माणाधीन स्कूल में लेवी हेतु पर्चा दिया था।जिसके साथ आपराधिक इतिहासो में कांड 1.पेशरार थाना काण्ड सं0-03/2021, दिनांक-21.06.2021, धारा-326/307/302/120बी भा०द०वि एवं 17 सीएल०ए० एक्ट तथा 3/4 वि०पदा० अधि० एवं 10/13/14/16 यू०ए०पी०ए० एक्ट,2.पेशरार थाना काण्ड सं0-05/2022, दिनांक-21.02.2022, धारा-147/148/149/307/353/414/भा०द०वि०,25 (1-ए)/25 (1-बी) ए/26/27/35 आर्म्स एक्ट, 3/4/5 वि०पदा०अधि० एक्ट, 17 सीएल०ए० एक्ट, एवं 10/13/14/15/18 यू०ए०पी०ए० एक्ट,3.जोबांग थाना काण्ड सं0-01/2022,दिनांक-17.02.2022धारा-147/148/149/307/353/भा०द०वि०, 25 (1-ए)/25 (1-बी) ए/26/27 (2)/35 आर्म्स एक्ट, 17 सीएल०ए० एक्ट एवं 10/13/16/18/20 यू०ए०पी०ए० एक्ट,4.पेशरार थाना काण्ड सं0-07/2022, दिनांक-11.03.2022, धारा-25 (1-ए) / 25 (1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट एवं 17 सीएल०ए० एक्ट,5.बगडू थाना काण्ड सं-34/2022, दिनांक-29.12.2022, धारा-147/148/149/353/307/120बी भा0द0वि एवं 25 (1-बी) ए/26/27 आर्म्स एक्ट एवं 17 सीएल०ए० एक्ट, 4/5 वि०पदा० अधि० एवं 10/13/16/18/20 यू०ए०पी०ए० एक्ट,6.बगडू थाना काण्ड सं0-35/2022, दिनांक-30.12.2022, धारा-147/148/149/385/387 भा०द०वि० एवं25 (1-बी) ए/26/27 आर्म्स एक्ट,
3/4/5 वि०पदा०अधि० एक्ट, एवं 17 सीएल०ए० एक्ट एवं 10/13यू०ए०पी०ए० एक्ट,7.कुडू थाना काण्ड सं0-13/2023, दिनांक-20.01.2023, धारा-307/34 भा०द०वी०, 27 आर्म्स एक्ट,8.कुडू थाना काण्ड सं0-23/2024, दिनांक-27.02.2024,धारा-326/341/387/307/506/34 भा०द०वि०,27 आर्म्स एक्ट एवं 17 सीएल०ए०एक्ट,लातेहार जिला 9.चन्दवा थाना काण्ड सं0-122/2022, दिनांक-22.10.2022, धारा-147/148/149/341/386/387/307/323/326 भा०द०वि०,27 आर्म्स एक्ट एवं, 17 सीएल०ए० एक्ट,10.चन्दवा थाना काण्ड सं0-135/2022, दिनांक-23.11.2022, धारा-147/148/149/341/342/323/307/504/506/435 भा०द०वि०, 27 आर्म्स एक्ट एवं, 17 सीएल०ए० एक्ट,11.चंदवा थाना काण्ड सं0-170/2023, दिनांक-05.08.2023, धारा-302 भा०द०वी० 27 आर्म्स एक्ट,12.बालूमाथ थाना काण्ड सं0-47/2023, दिनांक-16.03.2023, धारा-147/148/149/387 / 120बी भा०द०वि 25 (1-ए)/25 (1-बी) ए/26/35 (25) (बी)/25 (7) आर्म्स एक्ट,गुमला जिला 13.करूमगढ़ थाना काण्ड सं0-12/2021, दिनांक-31.05.2021, धारा-149/353/307/385/120बी भा०द०वि० एवं25 (6)/26/27/35 आर्म्स एक्ट,3/4/5 वि०पदा०अधि० एक्ट, एवं 17 सीएल०ए० एक्ट,14. करूमगढ़ थाना काण्ड सं0-13/2021, दिनांक 01.06.2021, धारा-147/348/149/358/307/120बी भा०द०वि०, 3/4/5 वि०पदा०अधि० एक्ट एवं 17 सीएल०ए० एक्ट,15.करूमगढ़ थाना काण्ड सं0-14/2021, दिनांक-14.07.2021, धारा-147/148/149/353/385/387/427/428/307/120बी भा०द०वि०, 3/4/5 (बी) वि०पदा०अधि० एक्ट, 17 सीएल०ए० एक्ट,16.करूमगढ़ थाना काण्ड सं0-15/2021, दिनांक-14.07.2021,धारा-147/148/149/353/307/120बी भा०द०वि०,27 आर्म्स एक्ट एवं 17 सीएल०ए० एक्ट,17.करूमगढ़ थाना काण्ड सं0-20/2021,दिनांक-16.07.2021,धारा-147/148/149/353/307/120बी भा०द०वि०, 27 (2) आर्म्स एक्ट एवं 17 सीएल०ए० एक्ट,18.करूमगढ़ थाना काण्ड सं0-24/2021, दिनांक-26.11.2021, धारा-147/148/149/427/436 भा०द०वि०, 3/4/5 वि०पदा०अधि० एक्ट,10/13 यू०ए०पी०ए० एक्ट, एवं 17 सीएल०ए० एक्ट,19.घाघरा थाना काण्ड सं0-03/2024, दिनांक-09.01.2024, धारा-147/148/149/341/342/387/435/458/504/506/120बी भा०द०वि०,4/5 वि०पदा०अधि० एक्ट एवं 17 सीएल०ए० एक्ट,कुडू थाना काण्ड सं0 125/25, दि० 26.11.25, धारा 25 (1-B) a/26 Arms Act, 17 CLA Act and
UAPA sec-13/16 दर्ज है।गिरफ्तार भ०क०पा० माओवादी का नाम राजा हेमंत असुर उर्फ राजन असुर उर्फ राजा उर्फ राजन खेरवार पे० दशरथ असुर सा० हेसाग थाना सेरेंगदाग, जिला-लोहरदगा तथा 1 लाख ईनामी नक्सली है जिसके पास से पुलिस ने 01 पीस देशी कट्टा,10 पीस (8MM) जिन्दा कारतूस बरामद किया है।इस छापामारी दल में शामिल वेदांत शंकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी किस्को,मनीष कुमार चौबे पुलिस निरीक्षक 32 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल जी कंपनी किस्को,अजीत कुमार थाना प्रभारी कुडू थाना,राकेश कुमार गुप्ता पु०अ०नि० कुडू थाना,5.गृ०२० 43 नीरज कुमार मिश्र तकनिकी शाखा,आ0 485 ललित उराँव तकनिकी शाखा,आ0 650 प्रदीप कुमार नायक अंगरक्षक पुलिस अधीक्षक लोहरदगा,चा.आ0 724 बिरजो मुंडू पुलिस अधीक्षक कार्यालय,सैट-78 एवं 32 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल जी कंपनी किस्को सहित अन्य पुलिस बल के जवान शामिल थे।


