नौडीहा बाजार (पलामू) । नौडीहा बाजार प्रखंड के शाहपुर पंचायत सचिवालय व सरईडीह पंचायत के खेल मैदान की परिसर में बुधवार को ‘आपकी योजना ,आपकी सरकार,आपके द्वार ‘ कार्यक्रम का शुभारंभ उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्घघाटन अंचल पदाधिकारी सह बीडीओ संजय कुमार सिंह एवं जिप परिषद सदस्य सुदामा प्रसाद,मुखिया रेखा देवी – अंजलि कुमारी , मुखिया प्रतिनिधि धनंजय प्रसाद गुप्ता , विंदा साव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम स्थल पर सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े स्टॉल लगाए गए थे,जहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर अपनी समस्याएं और आवेदन दर्ज कराए । दिन भर चले इस शिविर में अबुआ एवं मुख्यमंत्री सम्मान योजना छोड़ कर सैकड़ों आवेदन प्राप्त हुआ । जिनमें में से प्राप्त आवेदनों का मौके पर त्वरित निष्पादन किया गया। त्वरित समाधान से ग्रामीणों में काफी खुशी का माहौल देखने की मिला। कार्यक्रम में प्रखंड कृषि पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार, एमओ प्रमोद कुमार सिंह,उप प्रमुख प्रतिनिधि संजीत कुमार सिंह के अलावा सभी विभाग के कर्मचारीगण समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *