लातेहार । 11वीं वाहिनी, केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CRPF) लातेहार द्वारा दिनांक 26 नवम्बर 2025 को झारखंड राज्य की 25वीं वर्षगांठ तथा भारत के 76वें संविधान दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों एवं जवानों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।इस कार्यक्रम का आयोजन याद राम बुनकर, कमाण्डेन्ट, 11वीं वाहिनी, CRPF के मार्गदर्शन तथा रतीन्द्र चरन मिश्र, द्वितीय कमान अधिकारी के नेतृत्व में किया गया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा 19 नवम्बर 2015 को जारी अधिसूचना के अनुरूप हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी संविधान दिवस गरिमापूर्ण तरीके से मनाया गया।कार्यक्रम के मुख्य भाग के रूप में संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया।इस दौरान द्वितीय कमान अधिकारी रतीन्द्र चरन मिश्र ने संविधान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा—“हमारा संविधान लोकतन्त्र की आत्मा है, जो हमें अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के निर्वहन की प्रेरणा देता है। आज के दिन हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि राष्ट्रहित सर्वोपरि रखते हुए हम अपने नागरिक कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करेंगे।” इस अवसर पर द्वितीय कमान अधिकारी रतीन्द्र चरन मिश्र, उप कमाण्डेन्ट मुकेश कुमार, निरीक्षक विश्वकर्मा, उप निरीक्षक सुरेन्द्र डागुर, सहायक उप निरीक्षक मसीह हेरेंज, सहायक उप निरीक्षक बिक्रम कान्त, तथा कैंप में उपस्थित अन्य अधिकारी एवं जवान मौजूद रहे।11वीं वाहिनी, CRPF लातेहार लगातार सामाजिक उत्तरदायित्व, मानव सेवा तथा संवैधानिक मूल्यों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाती रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *