मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

प्रोपर्टी से जुड़े लेन-देन आज पूरे हों सकते हैं और वो लाभदायक होंगे। आपको और आपके जीवनसाथी को कोई बहुत सुखद ख़बर सुनने को मिल सकती है। आज कोई उलझन आपको दिन भर तंग कर सकती है। आज का भाग्यांक: 2

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

व्यापार में आज अच्छा खास मुनाफा होने की संभावना है। आज के दिन आप अपने बिजनेस को नई ऊंचाईयां दे सकते हैं। आज आपके ऑफिस में व्यस्तता अधिक रहेगी पर ये व्यस्तता आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। आज का भाग्यांक: 2

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आर्थिक पक्ष के मजबूत होने की पूरी संभावना है। अगर आपने किसी परिचित या मित्र को पैसा उधार दिया था तो आज आपको वो पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुँचाने की कोशिश कर सकता है। आज का भाग्यांक: 9

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

माता या पिता की सेहत पर आपको आज धन खर्च करना पड़ सकता है। आपका जीवनसाथी आपकी सहायता करेगा और मददगार साबित होगा। अपने व्यक्तित्व और रंग-रूप को आज बेहतर बनाने का कोशिश संतोषजनक साबित होगा। आज का भाग्यांक: 3

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होने की पूरी संभावना है और स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। आज आप जहाँ भी जाएंगे, लोगों के बीच सबके ध्यान का केंद्र बने रहेंगे। किसी दिलचस्प इंसान से मिलने की प्रबल संभावना है। आज किसी बुजुर्ग के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है ऐसे में अपने गुस्से को काबू में रखें. आज का भाग्यांक: 2

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आपकी जमीन आज अच्छे दामों में बिक सकती है जिससे आपको लाभ होगा। कारोबारी आज करोबार से ज्यादा अपने परिवार के लोगों के बीच समय बिताना पसंद करेंगे। आज आपका समय अपने परिजनों के साथ सुखद व्यतीत होगा। आज का भाग्यांक: 9

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आप उदास और अवसादग्रस्त रह सकते हैं। जिन लोगों ने किसी से पैसा उधार लिया था उनको आज वो उधार वापस करना पड़ सकता है। जिंदगी में चल रही आपाधापी के बीच आप आज लोगों के बीच खुद को अकेला महसूस करेंगे। आज का भाग्यांक: 2

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज अपनी संतान की शिक्षा पर धन खर्च करना पड़ सकता है। अपने जरुरी कामों को निपटाकर आज आप मंदिर या कोई अन्य धार्मिक गतिविधि में शामिल होंगे। जो काम आप आज पूरे करने में सक्षम हैं उन्हें कल पर ना ही टालें तो आपके लिए अच्छा रहेगा। आज का भाग्यांक: 4

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आपकी सेहत पूरी तरह अच्छी रहेगी और आज आप सामाजिक कार्यों पर ज्यादा ध्यान देंगे और ज़रूरतमंदों की मदद करने की कोशिश करेंगे। आपको आज फिर महसूस होगा कि आपका जीवन साथी बहुत अच्छा इंसान है। आज आप अपने स्वजनों की बातों का बुरा न मानें। आज का भाग्यांकः 1

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आपका ऊर्जा स्तर आज ऊँचा रहेगा। रिश्तेदारों के साथ आज अपने संबंधों को फिर तरोताजा करने का दिन है। रोमांचक दिन है फिर भी आप आज खाली समय में किसी से मिलना जुलना भी पसंद नहीं करेंगे और एकांत में आनंदित रहेंगे। आज का भाग्यांकः 1

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आप उचित बचत कर पाने में सक्षम होंगे। किसी दूर के रिश्तेदार के यहाँ से मिली आकस्मिक अच्छी खबर आपके पूरे परिवार के लिए खुशी के लम्हे लाएगी प्रेम का आह्लाद महसूस करने के लिए आप किसी नए व्यक्ति से मिल सकते हैं। आपकी ऊर्जा आज बेवजह के कामों में जाया हो सकती है। आज का भाग्यांक: 8

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आप आज किसी मनोरंजक प्रतिस्पर्धा में भाग ले सकते हैं। दिन चढ़ने पर किसी पुराने दोस्त से सुखद मुलाकात होगी। आज कई ऐसे कारण पैदा होंगे जिनकी वजह से आज आप खुशी महसूस करेंगे। आज आप सब को भुलाकर चिंताओं को भुलाकर अपनी रचनात्मकता को बाहर निकाल सकते हैं। आज का भाग्यांक: 6

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/LnzXi8cnQGtKJUUT78UqXz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *