
बारियातु:प्रखण्ड क्षेत्र के फुलसु पंचायत अंतर्गत ग्राम-करमा तुरी टोला में विधायक प्रकाश राम के पहल पर 25 केवी का ट्रासंफार्मर लगाया गया।इस कार्य में विजली विभाग के विधायक प्रतिनिधी सालेंस सिंह का सराहनीय योगदान रहा।ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में विजली व्यवस्था रहने के बावजूद बिते तीन वर्षों से हमलोग करमा ग्राम के तुरी टोला निवासी लालटेन युग में जीने को विवस रहे.इस दौरान किसी ने हमारी सुध ना ली,हमारे बच्चे को पढाई सहित हमलोग को विजली से संबंधित दैनिक कार्यों में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।ट्रांसफार्मर लगाए जाने पर सभी-ग्रामीणो ने विद्यायक प्रकाश राम व विधायक प्रतिनिधि का आभार प्रकट करते हुए खुशी जाहिर किये।मौके पर विधायक प्रतिनिधि भोगेन्द्र भोक्ता, सुरेश गंझू, धिरज गंझु रमन तुरी, संजीत सिंह, मुरारी गंझु, प्रकाश गंझु , राम नाथ गंझु, सहित कई लोग मौजूद थे।


