हुसैनाबाद (पलामू) : जपला मुख्य डाकघर के ग्राहकों का सैकड़ों चेक का भुगतान नही होने से डाकघर के खाताधारकों में आक्रोश देखा जा रहा है। यहाँ प्रतिदिन ग्राहक अपने चेक के भुगतान का पता करने आ रहे हैं। इस सम्बंध में रामजन्म सिंह और नागेश्वर सिंह ने बताया कि दो माह पूर्व नन माइग्रेट का चेक मिला था जिसे डाकघर के खाता में जमा किया लेकिन अभीतक भुगतान नही हुआ ।नवल किशोर पांडेय और मीना गुप्ता रामकुमार प्रसाद ने बताया कि नन माइग्रेट रहने के कारण चेक के लिये भेजे है लेकिन अभीतक चेक नही आया है । वही मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मैने दिनांक 1.9.2025 को 10 वर्षीय राष्ट्रीय बचत पत्र जमा किया था जिसमे बताया गया कि इसका कंप्यूटर में 5 वर्ष में भुगतान दिखा रहा है इसलिये आपका दो बार चेक आयेगा । उन्होंने बताया कि पहला चेक न 417942 दिनांक
20.9.2025 राशि 91225 रु प्राप्त कर डाकघर के बचत खाता संख्या 5791547185 में जमा किया जिसका राशि 14.10.2025 को क्रेडिट कर पुनः रिजेक्ट कर दिया उसके बाद अभी तक दुबारा क्रेडिट नही हुआ और न ही प्रधान डाकघर से दूसरा मिलने वाला चेक प्राप्त हुआ ऐसे सैंकड़ो ग्राहकों का बिगत 2 माह से चेक किलिरियेन्स नही हो रहा है जबकि कई ऐसे भी खाताधारी हैं जिनका अबतक चेक नही आया है और जो चेक जमा कर दिये है उनके खाता में क्रेडिट नही किया जा सका है ।इस संबंध में जपला मुख्य डाकघर के उप डाकपाल अरविंद कुमार ओझा ने बताया कि यहाँ से प्रधान डाकघर भेज दिया गया है । शीघ्र निष्पादन के लिये लगातार आग्रह किया जा रहा है । दूसरी ओर प्रधान डाकघर डाल्टेनगंज के पोस्टमास्टर रूपेश कुमार ने दूरभाष पर बताया कि बैंक और डाकघर के बीच कुछ टेक्निकल समस्या हो गई थी जिसे सुधार कर बैंक से किलिरियेन्स चालू करा दिया गया है साथ ही डाकघर से भी चेक भेजना शुरू हो गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *