हैदरनगर,पलामू: ग्रामीणों की शिकायत के बाद हैदरनगर प्रखंड के खरगड़ा में अधूरे सड़क निर्माण कार्य पर विभागीय अधिकारियों ने संज्ञान लिया है। ग्रामीणों ने बताया कि कर्मियों की एक टीम मौके पर पहुंची और सड़क की स्थिति का मुआयना किया। ग्रामीण बसंत सिंह, बब्लू सिंह, अभय सिंह, अंकित सिंह, अतुल सिंह, गोलू सिंह और शिवम सिंह ने बताया कि लंबे समय से ठप पड़े कार्य पर अब उम्मीद जगी है। ग्रामीणों ने कहा कि ग्रामीणों की शिकायत के बाद विभाग सक्रिय हुआ है। निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि अधूरा निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराया जाएगा।
ग्रामीणों ने कहा कि सड़क की बदहाल हालत से रोजाना परेशान होना पड़ता था, लेकिन अब जांच और आश्वासन से उन्हें राहत मिली है। लोगों ने उम्मीद जताई कि इस बार कार्य समय पर पूरा होगा,जिससे आने-जाने में परेशानियों से निजात मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *