साढ़े तीन किलो सोना, 95 किलो चांदी की हुई लूट, हज़ारीबाग एसपी ने किया एसआईटी का गठन, जांच में जुटी पुलिस

बरही: बरही चौक पर रविवार की देर रात करीब नौ बजे दो बाइक सवार अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया और सभी अपराधकर्मी फरार हो गए। घटना बरही चौक के पटना रोड स्थित जय माता दी ज्वेलर्स के जेवर व्यवसायियों से लूटपाट कर ली। अपराधकर्मियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की, गोली की आवाज से बरही चौक पर अफरा तफरी और दहशत फैल गई। घटना स्थल से एक देशी कट्टा का खोखा बरामद हुआ।

अपराधकर्मी उज्जैना के रास्ते हुए फरार, रास्ते में सभी बैग से सामान निकालकर जेवर बॉक्स रास्ते में फेंका

अपराधकर्मी बाइक से पटना रोड उज्जैना होटल के बगल के रास्ते फरार हो गए। इसी रास्ते में लूटपाट हुए कई ज्वेलरी बॉक्स बरामद हुए। इसी जगह पर बरही पुलिस को एक खोखा बरामद हुआ। जेवर व्यवसायी सुरेंद्र सोनी ने बरही थाना में दिए गए आवेदन में बताया है कि वह और उनका भाई रविन्द्र कुमार दोनो पिता स्व. लक्ष्मण साव ग्राम कोनरा, थाना बरही, जिला हजारीबाग स्थाई पता पिंडारकोन, थाना पदमा ओपी जिला हजारीबाग अपने जय माता दी ज्वेलर्स दुकान पटना रोड में रविवार को प्रतिदिन की भांति रविवार को भी अपने दुकान रात लगभग 09 बजे बंद करने के पश्चात दुकान के सामने पटना रोड बरही में अपनी कार संख्या जेएच 02 बीजे 1465 में जब दुकान का सारा सामान एवं ब्रिकी का करीब 02 लाख रूपया रखकर अपने घर ले जाने वाले थे कि इसी क्रम में चार लड़के अपाचे व पल्सर बाईक से हेलमेट लगाकर पहुंचे और हथियार का भय दिखाते हुए मेरे कार का चाभी मांगा। चाभी नही देने पर उन्हें और उनके भाई के उपर हथियार से फायर करते हुए उनके कार के पास पहुँचकर कार का शीशा तोड़कर तीन बैग व दो प्लास्टिक बोरी में रखे सामान व पैसा को लूटकर पटना रोड बरही की ओर भाग गये। भागने के क्रम में अपराधियों से मेरे भाई रविन्द्र कुमार से अपराधियों का हाथापाई भी होने लगी लेकिन वे लोग उनके भाई को कटटा के बट से मारते हुए सामान छीनकर भाग गये। उन्होंने बताया कि उनकी गाड़ी में उनके दुकान जय माता दी ज्वेर्ल्स, इटखोरी, जय माता दी ज्वेलर्स पटना रोड बरही का सामान था, जो दुकान बंद करके घर ले जा रहे थे। सारा सामान बैग व बोरी में लगभग 30-30 किग्रा कुल 60 किग्रा चांदी एवं एक हरे कलर के बैग में 35 किग्रा बना हुआ जेवरात था। इसके अलावा सोने का दो बैग जिसमें लगभग साढ़े तीन किग्रा बना हुआ जेवरात था। जिसमें कि टॉप्स, बाली, झुमका, चैन, चूड़ी, अंगूठी, हार व अन्य सामान था जो कि सभी 14 कैरेट, 18 कैरेट, 22 कैरेट के थे। सभी जेवरातों में पहचान चिन्ह लगा हुआ है, जिसे दुबारा देखने से पहचान सकते है। उन्होंने आवेदन में बताया है कि उनका अनुमान है कि सभी अपराधी लगभग 25 से 30 वर्ष के होगें और उनसभी की उँचाई लगभग 5 फीट से 5 फीट 6 इंच के करीब होगी।

एसआईटी का किया गया गठन, पुलिस कई जगहों पर कर रही है छापेमारी

बरही डीएसपी अजित कुमार बिमल ने बताया कि घटना के तुरन्त बाद हज़ारीबाग एसपी के निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया है। एसआईटी टीम पु.नि. सह थाना प्रभारी बिनोद कुमार के नेतृत्व में सर्किल इंस्पेक्टर चंद्रशेखर कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक सौरभ कुमार, सुमित कुमार, राजबल्लभ यादव, सुशील कुमार, मृत्युंजय सिंह, सुरजीत चौधरी, दीपक कुमार लगातार जगह जगह छापेमारी कर रही है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/JFw1xz8Rrz33p6cdtYJXaT

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *