हंटरगंज : हंटरगंज में दोपहर दो बजे एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें बाइक सवार तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि तीनों बच्चे औरू पंचायत अंतर्गत ग्राम काशीकेवाल के रहने वाले थे और अपने बाइक में पेट्रोल भरवाने हंटरगंज जा रहे थे, घायलों की पहचान रौशन कुमार पिता रामोतार यादव, आकाश कुमार यादव पिता त्रिवेणी यादव, सन्नी कुमार पिता जयकुमार भारती है। बताया जा रहा है कि विपरीत दिशा से आ रही एक मारुति स्विफ्ट डिजायर ने बाइक सवार बच्चों को धक्का मार दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि, हंटरगंज थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने इस घटना के बारे में पूछे जाने पर कहा कि थाना के पेट्रोलिंग गाड़ी के समीप ही बच्चे गिरे हैं और खुद ये बच्चे गिरे हैं, किसी भी गाड़ी ने इन्हें हिट नहीं किया है। ऐसे में किसी पर कार्रवाई की कोई बात ही नहीं बनती है। हंटरगंज प्रशासन के सहयोग से ही घायल बच्चों को तुरंत हंटरगंज हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। हालांकि तीन में से दो बच्चों को हॉस्पिटल में बैंडेज एवं जरूरी ट्रीमेंट व मेडिसिन देने के बाद रिलीज़ कर दिया गया है वही आकाश कुमार को बेहतर इलाज के लिए गया मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है क्योंकि आकाश के पैर की हड्डियां टूट चुका है ज्यादा ब्लीडिंग हुई है ऐसे में उन्हें बेहतर ट्रीटमेंट को ध्यान में रखते हुए गया रेफर किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *