नई दिल्ली: दिल्ली में वायु प्रदूषण की गंभीर स्थिति को देखते हुए ग्रैप 3 भले ही लागू कर दिया गया हो, लेकिन हालात सुधरने के नाम नहीं ले रहे हैं. दिल्ली में औसत एक्यूआई बुधवार को 413 तक पहुंच गया. जबकि ग्रैप 3 के तहत क्लास 5 तक स्कूल बंद करने, वर्क फ्रॉम होम की सलाह और कंस्ट्रक्शन बैन जैसे निर्णय ले लिए गए हैं. नोएडा में भी प्रदूषण का स्तर 414 और ग्रेटर नोएडा में पॉल्यूशन लेवल 398 तक पहुंच गया है. गुरुग्राम में प्रदूषण का स्तर 365 पर है. ग्रैप 3 के तहत क्या पाबंदी:गैर जरूरी निर्माण कार्य,ध्वस्तीकरण, पुराने डीजल वाहनों पर बैन,अंतरराज्यीय डीजल बसों पर भी रोक लगाने का प्रावधान,सीमेंट, बालू जैसे जोखिम वाले सामानों की आवाजाही पर रोक,क्लास 5 तक के स्कूल बंद कर ऑनलाइन मोड में पढ़ाई का आदेश,स्टोन क्रशर और खनन जैसे कार्यों पर रोक लगी,आवश्यक सेवाओं को छोड़कर डीजल जनरेटरों पर लगी रोक,कंपनियों में वर्क फ्रॉम होम या हाइब्रिड मोड में काम करने की सलाह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *