मुंबई । बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को अस्पताल से छुट्टी दे गई है. परिवार वालों ने उनका इलाज घर पर कराने का फैसला किया है. धर्मेंद्र का इलाज कर रहे डॉक्टर ने पीटीआई को यह जानकारी दी है.  बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे ब्रीच कैंडी अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उन्हें पूरी तरह बंद एम्बुलेंस घर लाया गया. अस्पताल से डिस्चार्ज होने से पहले उनके बेटे बॉबी देओल वहां मौजूद थे. धर्मेंद्र के परिवार की ओर से एक आधिकारिक बयान जारी किया गया है, जिसमें कहा गया है कि धर्मेंद्र जी को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और अब आगे का इलाज घर पर किया जाएगा. मीडिया और जनता से निवेदन है कि किसी भी तरह की अटकलें न लगाएं और उनकी प्राइवेसी का सम्मान करें. परिवार सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करता है, जिन्होंने उनके लिए दुआएं मांगीं. धर्मेंद्र जी आप सबको बहुत प्यार करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *