गढ़वा  बिहार विधानसभा चुनाव में सासाराम से राजद प्रत्याशी सतेंद्र साह को आज गुरुवार को गढ़वा कोर्ट से जमानत मिल गई है. सुप्रीम कोर्ट से आये अधिवक्ता डॉ. रंजीत सिंह ने जज साहब के सामने अपने तथ्यों के आधार पर अपने मुवक्किल की जमानत कराने मे सफलता पाई सतेंद्र साहू को गढ़वा जिला में 2004 में हुई डकैती में पुलिस ने अभियुक्त बनाया था. जिसमें गढ़वा कोर्ट द्वारा लाल वारंट जारी किया गया था. उसी के आलोक में सासाराम पुलिस ने सतेंद्र साहू को नामांकन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद गिरफ्तार कर गढ़वा पुलिस को सुपुर्द कर दिया था. गिरफ्तारी बाद आज गढ़वा कोर्ट से उन्हें जमानत दे दी गई। वहीं जमानत पर जेल से रिहा होने के बाद राजद प्रत्याशी सतेंद्र साहू ने कहा कि जिस तरह से विपक्षियों ने षडयंत्र के तहत 21 वर्ष पुराने केस में जेल भेजा था उसकी आज न्यायिक जीत हुई है. उन्होंने कहा कि न्यायलय पर उन्हें पूरा भरोसा था जिसकी आज जीत हुई है. यह जमानत मेरी और मेरे क्षेत्र की जनता की है और यह चुनाव मैं जीत रहा हूं‌।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *