
रांची। सुखदेव नगर थाना क्षेत्र से कोतवाली पुलिस उपाधीक्षक के प्रयास से करीब 140 ग्राम ब्राउन शुगर जिसकी कीमत करीब 28 लख रुपए बताई जा रही है, इस छापेमारी में दो सगी बहने जीजा और पिता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है । इसमें मुख्य रूप से साहिस्ता परवीन उर्फ सेजल खान उर्फ सेजल गुप्ता जो हाल में ही जेल से बाहर आई थी और फिर से ब्राउन शुगर बेचने का काम करने लगी । साहिस्ता परवीन अपनी बहन शाहगुफ्ता को भी संलिप्त कर ली है सभी मिलकर ब्राउन शुगर बेचने में शामिल हैं। साहिस्ता परवीन के पास से 93 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया है साहिस्ता सेजल गुप्ता के नाम में मशहूर है। इस पूरे मामले पर
नगर पुलिस अधीक्षक पारस राणा ने पत्रकारों को बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची को एक गुप्त सूचना
प्राप्त हुआ कि कुछ लोग बिहार सासाराम से ब्राउन शूगर लेकर राँची आ रहे है और न्यू मार्केट चौक, रातु रोड के पास अपने सहयोगियों को ब्राउन शूगर का सफ्लाई करने वाला है। इसी सूचना पर पुलिस पुलिस उपाधीक्षक कोतवाली प्रकाश सोंय, रॉची के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया। टीम के द्वारा न्यू मार्केट चौक स्थित टेम्पों स्टैण्ड के पीछे योजना बना कर ड्रग्स पेडलरों का इतेजार करने लगे। न्यू मार्केट चौक टेम्पो स्टैण्ड के पीछे एक महिला आयी और दुकान के पास जाकर खड़ी हो गयी। इसके कुछ देर बाद 3-4 व्यक्ति उनके पास आकर बातचीत करने लगा। सभी लोग पुलिस को देखकर भागने लगा। जिसपर पुलिस के द्वारा घेर कर एक महिला को महिला पदाधिकारी रेनुका टुडू के सहयोग से पकड़ा गया। पूछने पर उसने अपना नाम सेजल उर्फ साहिस्ता प्रवीण उर्फ सेजल गुप्ता पुरानी राँची, नियर शौकत कबाड़ी, थाना कोतवाली, जिला राँची बतायी। उसका विधिवत् तलाशी लेने पर उनके पास कुल-92.46 ग्राम ब्राउन शूगर पाया गया। इसके बाद आगे पूछताछ करने पर बतायी कि यह ब्राउन शूगर सासाराम बिहार के बबन साह उर्फ मौसा और सूरज कुमार पिता बबन साह दोनों पता-खरारी, सासाराम, बिहार से लेकर आ रही थी और इनका पूरा परिवार ब्राउन शूगर (मादक पदार्थ) कारोबार करने में संलिप्त है। पुलिस ने ऐदलहातु बरियातु स्थित उनके घर पर भी छापामारी किया । जिसपर उसके घर से कुल 10.24 ग्राम ब्राउन शूगर बरामद किया गया और ब्राउन शूगर बेचकर रखा हुआ कुल 2,65,500 / रूपया भी बरामद किया गया। और ये सब घर में इसका पिताजी मो० सरवर के द्वारा अवैध कारोबार किया जाता है। इसके बाद सभी समानों का विधिवत् जप्त किया गया और मो० सरवर को भी गिरफ्तार किया गया।इसके बाद आगे सेजल उर्फ साहिस्ता प्रवीण उर्फ सेजल गुप्ता के द्वारा बतायी कि उसकी एक बहन मुस्कान और जीजा मो० राजु, रातु, अलकमर कॉलोनी, रॉची में रहकर ब्राउन शूगर खरीद बिकी करती है। इसपर रातु, अलकमर स्थित मुस्कान उर्फ सागुफता प्रवीण के घर विधिवत् छापमारी किया गया। इस पर मुस्कान और उनका पति मो० राजू के पास से कुल 36.85 ग्राम ब्राउन शूगर एवं कल-11,720/ रूपया नगर ब्राउन शूगर बेचर रखा हुआ पैसा बरामद किया गया। इसके बाद सभी सामानों को जप्त कर दोनों को भी गिरफ्तार किया गया। इसके बाद सभी गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ करने पर बताया गया कि यह सभी लोग सासाराम, बिहार के बबन साह उर्फ मौसा और सूरज कुमार पिता बबन साह सा० खरारी, सासाराम, बिहार से ब्राउन शूगर लाकर रॉची के हिन्दपीढ़ी, सुखदेवनगर, कोतवाली, मोराबादी क्षेत्र में उँची दामों में बेचते है।
बरामदगीः-
ब्राउन शूगर कुल-140 ग्राम (बाजार मूल्य-28,00,000 / रूपया), कुल रूपया-2,76,520 / रूपया नगद।
छापामारी टीमः प्रकाश सोय, पुलिस उपाधीक्षक, कोतवाली राँची। संजीव बेसरा, पुलिस उपाधीक्षक, सदर, राँची।, प्रभात कुमार बेक, पुलिस उपाधीक्षक, राँची, अशोक कुमार, पुनि सह थाना प्रभारी सुखदेवनगर।पु०अ०नि० रेणुका टूडु, महिला थाना प्रभारी।पुअनि प्रेम हॉसदा, एससी / एसटी थाना।पुअनि बजरंग टोप्पो, सुखदेवनगर थाना, पुअनि उमेश महतो, सुखदेवनगर थाना, सअनि चौधरी, सुखदेवनगर थाना,अन्य सशस्त्र बल शामिल थे।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
https://chat.whatsapp.com/JFw1xz8Rrz33p6cdtYJXaT



