
तीनपहाड़/साहिबगंज। तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार स्थित भगत मुहल्ले के एक आभूषण की दुकान का बीते शुक्रवार की रात में ईट की दीवार काटकर और शटर खोलकर चोरों ने लाखों रूपए का सोने चांदी का आभूषण की चोरी कर ली गई है। घटना के बाद बाजार में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना पाकर राजमहल एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी मौके पर पहुंचकर छानबीन की। वहीं घटना को लेकर स्थानीय दुकानदारों में रोष व्याप्त है। मामले को लेकर पीड़ित दुकानदार अरुण स्वर्णकार ने बताया कि वे रोजाना की तरह रात को दुकान बंद कर घर आए गए थे। इसी बीच शुक्रवार मध्य रात्रि को किसी ने सूचना दी कि आपके दुकान पर अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना का अंजाम दिया है। जानकारी मिलते ही पीड़ित आनन फानन में अपने दुकान पहुंचे जहां देखा कि दुकान के किनारे लगा एक ईट की दीवार को तोड़ कर दुकान का शटर खोल चोरों ने दुकान में रखे करीब आठ से 10 लाख के सोने चांदी के गहने, जिसमें लगभग चार किलो चांदी, 25 ग्राम सोना और नगद तकरीबन 10 हजार रुपए लेकर फरार हो गया है। जिसके बाद पीड़ित दुकानदार ने फौरन इसकी सूचना तीनपहाड़ थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार पांडे को दी। जिसके बाद थाना प्रभारी दलबल के साथ दुकान पहुंच मामले की जांच में जुट गए है। वही मामले की जानकारी मिलते ही राजमहल एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली व सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। वहीं राजमहल एसडीपीओ ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही घटना में शामिल चोर पुलिस के गिरफ्त में होंगे। इधर, इस तरह की घटना को लेकर आसपास के अन्य दुकानों में चिंता के साथ रोष व्यक्त है। सभी दुकानदारों ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द न्याय की गुहार लगाई है।




