चतरा । पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर उत्तम यादव को एक मुठभेड़ में मार गिराया है. उत्तम यादव, जो हाल ही में हजारीबाग में हुई गोलीबारी और धमकी भरे वीडियो के कारण सुर्खियों में था, काफी समय से पुलिस के लिए एक वांटेड अपराधी था.  श्री ज्वेलर्स में हुई गोलीबारी की जिम्मेदारी ली थी. उत्तम यादव ने बीते 22 जून को हजारीबाग शहर के बाड़म बाजार चौक स्थित श्री ज्वेलर्स की दुकान पर हुई गोलीबारी की जिम्मेदारी ली थी. इस घटना के बाद, 23 जून को उत्तम यादव ने अपने हाथों में कार्बाइन लेकर एक धमकी भरा वीडियो जारी किया था. इस वीडियो में उसने खुलेआम गोलीकांड की जिम्मेदारी लेते हुए लेवी (रंगदारी) न देने पर और भी गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी. पुलिस उत्तम यादव की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थी. शनिवार की शाम पुलिस को उत्तम यादव के ठिकाने की सटीक जानकारी मिली. जब पुलिस ने उसे घेरने की कोशिश की, तो उसने पुलिस पर गोली चला दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलीबारी की, जिसमें उत्तम यादव मारा गया. चतरा जिले के सिमरिया में एनकाउंटर हुआ है. चतरा और हजारीबाग दोनों जिले की पुलिस शामिल थी।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/LnzXi8cnQGtKJUUT78UqXz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *