रांची: पारस हॉस्पिटल एचईसी में कैंसर से पीड़ित बुजुर्ग महिला का सफल इलाज किया गया है। महिला ब्रेस्ट कैंसर की बीमारी से जुझ रही थी। पारस हॉस्पिटल के ऑन्कोलॉजी विभाग के डॉ गुंजेश कुमार सिंह और उनकी टीम ने इनका इलाज किया। टीम में सर्जिकल ऑन्कोलॉजी डॉ अभिनव, रेडिशन ऑन्कोलॉजी डॉ निशांत भारद्वाज समेत अन्य लोग शामिल थे। ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित महिला के सभी आर्गन में कैंसर पाये गये थे। ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित महिला के लीवर, गर्दन, फेफड़े, गला, मुंह और दोनों स्तनों में कैंसर फैल चुका था। जांच में यह रोग चौथे चरण (स्टेज-4) में पाया गया। सांस लेने में भी परेशानी हो रही थी। डॉक्टरों ने इसका इलाज प्रारंभ किया। इलाज के बाद महिला को काफी राहत मिली है। फिलहाल इनका इलाज जारी है। इनका इलाज आयुष्मान योजना के तहत किया गया है। डॉ गुंजेश कुमार सिंह ने कहा कि मरीज किसी भी उम्र को हो, एडवांस स्टेज वाले कैंसर भी पूरी तरह से ठीक हो सकता है। ब्रेस्ट कैंसर आज- कल कॉमन बीमारी हो गयी है। पारस हॉस्पिटल में सभी तरह के कैंसर मरीजों का इलाज हो रहा है। एडंवास डिजिज वाले कैंसर का भी इलाज किया जा रहा है। बुजुर्ग मरीज भी कैंसर का इलाज करा सकते है। पारस हॉस्पिटल एचईसी के फैसिलिटी निदेशक डॉ नीतेश कुमार ने कहा कि पारस हॉस्पिटल में एक ही छत के नीचे कैंसर से जुड़ी सभी बीमारियों का इलाज हो रहा है। यहां पैट स्कैन, मेडिकल ऑन्कोलॉजी, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी, रेडिएशन ऑन्कोलॉजी के माध्यम से गंभीर से गंभीर कैंसर का इलाज किया जा रहा है। कैंसर के इलाज के लिए हॉस्पिटल में अलग से कैंसर सेंटर खोला गया है। कैंसर के इलाज के लिए मरीजों को बाहर जाने की जरूरत नहीं है। वे अब पारस हॉस्पिटल एचइसी में इलाज करवा सकते हैं।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *