सेन्हा-लोहरदगा सेन्हा थाना क्षेत्र के लोहरदगा घाघरा मुख्य पथ पर जगरनाथ मंदिर सेन्हा चौक के समीप देर शाम कार संख्या जेएच 01 टी 1551और मोटरसाइकिल जेच 08 जे 2776 दोनों में टक्कर हो गया। जिसमें बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वही दो लोग घायल हो गये। घायलों की पहचान सेन्हा थाना क्षेत्र के आराहंसा ग्राम निवासी स्व.बिमल मुंडा का पुत्र राकेश मुंडा और गुमला जिला के भरनो थाना क्षेत्र अंतर्गत अमलीया जामुन टोली निवासी राम मुंडा की पुत्री प्रेमा मुंडा के रूप में किया गया। जब कि मृतक का पहचान आराहंसा ग्राम निवासी देवश मुंडा का पुत्र विकास मुंडा के रूप हुई। वही थाना प्रभारी को सूचना मिलते ही दल बल के साथ घटना स्थल पंहुच ग्रामीणों के मदत से घायलों को इलाज के लिये 108 एम्बुलेंस से सभी को सदर अस्पताल लोहरदगा भेज गया। जबकि प्रेमा मुंडा और राकेश मुंडा को प्राथमिकी उपचार के बाद रिम्स रांची रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी वारिश हुसैन ने कहा कि सेन्हा जगरनाथ मंदिर चौक के समीप कार व बाइक में दुर्घटना हुआ है जिसमे एक युवक की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गये हैं। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लोहरदगा भेजा गया। जिसे बेहतर इलाज के रिम्स रांची रेफर कर दिया गया है। कार और मोटर साइकिल को जप्त कर सुरक्षित सेन्हा थाना में रख कर पुलिस अग्रतर करवाई में जुट गई है।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *