रांची। दुर्गा पूजा के मद्देनजर, झारखंड पुलिस मुख्यालय में मंगलवार, 16 सितंबर को एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई. डीजीपी अनुराग गुप्ता की अध्यक्षता में हुई इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक में राज्य के सभी जोनल आईजी, रेंज के डीआईजी, जिले एसएसपी व एसपी शामिल हुए.  डीजीपी ने बैठक के दौरान सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले नजर रखने का निर्देश दिया. इसके अलावा डीजीपी ने शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निर्देश सभी अधिकारियों को आगामी त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए. डीजीपी ने कहा कि सभी जिलों में नियंत्रण कक्ष 24×7 चालू रहेंगे, जिनमें पुलिस अधिकारी और बल तैनात रहेंगे. सभी पूजा पंडालों, चाहे वे लाइसेंसी हों या गैर-लाइसेंसी, का सत्यापन किया जाएगा. डीजीपी ने कहा कि संवेदनशील पंडालों को चिन्हित कर कड़ी निगरानी रखी जाएगी. पंडालों में पर्याप्त रोशनी, पब्लिक संबोधन सिस्टम और सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए. इसके अलावा, अग्निशमन, आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था और पुलिस और आपातकालीन सेवा नंबर भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/JHqYrWnMsu2KY7RyhHU1DY

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *