रांची। झारखंड के तेज, तर्रार, गरीबों के मसीहा कहे जाने वाले स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी को बीते दिनों 7/9/25 को रात्रि करीब 11.45 बजे फोन 7005758247) से जान मारने की धमकी दी गई थी, इस मामले में इरफान अंसारी के नीजी सचिव अजहर ने बोकारो सेल सिटी थाना में मामला दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए सारनाथ थाना क्षेत्र से झारखंड पुलिस ने जयंत कुमार सिंह नामक व्यक्ति को दबोच लिया है और हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने धमकी देने में इस्तेमाल मोबाइल भी बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है कि लगातार पुलिस को चकमा देता रहा, गाजीपुर भागने की फिराक में था। औड़िहार के पास रोडवेज बस से रास्ता रोककर पुलिस ने घेरा और दबोचा । कहा तो तह भी जा रहा है आरोपी न सिर्फ शातिर था बल्कि एक गैंग खड़ा करने की तैयारी में था और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था । एमबीबीएस पास यह छात्र मेडिकल की मास्टर डिग्री की तैयारी कर रहा था और शिलांग (मेघालय) में भी इसका मकान है। इतने बड़े खेल के पीछे और कौन-कौन जुड़े हैं?
पूरा सच सामने आने का इंतजार सभी कर रहे हैं, हलांकि प्रशासन द्वारा अभी तक अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/JFw1xz8Rrz33p6cdtYJXaT

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *