रांची। राजधानी रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक गर्ल्स हॉस्टल पर छापेमारी की। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि लालपुर इलाके में एक गर्ल्स हॉस्टल के अंदर सेक्स रैकेट संचालित किया जा रहा है। सूचना की पुष्टि होते ही पुलिस ने तुरंत टीम गठित कर लालपुर स्थित ओम गर्ल्स हॉस्टल में छापेमारी की। इस दौरान मौके से पुलिस ने 10 लड़कियों को हिरासत में लिया है। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सके। छापेमारी अभियान में सिटी डीएसपी वेंकटेश रमन, कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय, लालपुर थानेदार रूपेश कुमार समेत जिले के कई अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह मामला गंभीर है और इसमें हॉस्टल प्रबंधन की भूमिका की भी जांच की जा रही है।  पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा और इसमें शामिल सभी आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/JFw1xz8Rrz33p6cdtYJXaT

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *