रिपोर्ट- गुलाम अहमद रजा

हजारीबाग। शहर से सटे कनहरी पहाड़ के करीब अवस्थित जंगल में आग लगने की खबर आ रही है। जगह का नाम जगदीशपुर बताया जा रहा है। घटना 12:30 बजे रात के आस पास की है। यह सूचना प्रभात मंत्र को विश्वशनीय सूत्रों के हवाले से मिली है। घटना की एक विडिओ भी उपलब्ध कारवाई गई है जिसे ‘दैनिक प्रभात मंत्र’ फेसबुक पेज पर देखा जा सकता है। या यहाँ क्लिक कर भी इस विडिओ को देख सकते हैं। खबर लिखे जाने तक अग्निशमन सेवा विभाग के अफसर रामयश सिंह को घटना की सूचना दे दी गई थी जिसपर उन्होंने तुरंत दमकल सहित अन्य जरूरी संसाधनों को घटनास्थल पर भेजने की बात कही थी।

हजारीबाग से शाकिब और शेखर के इनपुट के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *