रांची झारखंड मुक्ति मोर्चा के आधिकारिक एक्स हैंडल को आसामाजिक तत्वों के द्वारा हैक कर लिया गया है. हैक किए जाने के मामले को लेकर सीएम हेमंत सोरेन ने अपने एक्स हैंडल से जानकारी दी है.

क्या है पूरा मामला

झारखंड की सत्ताधारी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा के आधिकारिक एक्स हैंडल को साइबर अपराधियों ने हैक कर लिया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूरे मामले की जानकारी खुद से दी है. सीएम ने बताया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा का आधिकारिक एक्स हैंडल @JMMJharkhand को असामाजिक तत्वों के द्वारा हैक कर लिया गया है. मुख्यमंत्री ने इस मामले में झारखंड पुलिस को संज्ञान लेते हुए जांच कर शीघ्र कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया है. मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद साइबर क्राइम ब्रांच की टीम पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है. झारखंड मुक्ति मोर्चा के आधिकारिक एक्स हैंडल को साइबर अपराधियों ने हैक किया है या फिर यह किसी और की साजिश है, इसकी जांच की जा रही है. एक्स हैंडल को हैक कर किसी तरह की छेड़खानी की गई है या नहीं इसकी भी जांच की जा रही है. झारखंड में बड़े नेताओं, अधिकारियों और कारोबारियों के फेसबुक और एक्स हैंडल हैक करने या फिर फेक आईडी बनाए जाने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. हाल में ही रांची डीसी का ही फेक प्रोफ़ाइल बना दिया गया था. अब राज्य की सत्ताधारी पार्टी का एक्स हैंडल ही हैक कर लिया गया है, जिसकी जांच पुलिस कर रही है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/LnzXi8cnQGtKJUUT78UqXz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *