रायपुर : नारायणपुर में शुक्रवार को कुल 22 इनामी नक्सलियों ने आईटीबीपी और बीएसएफ के अधिकारियों, एएसपी प्रभात कुमार और नारायणपुर के आला अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पित नक्सलियों में कुल 37 लाख 50 हजार रुपये के इनामी नक्सली शामिल हैं। इनमें 14 पुरुष और 8 महिला नक्सली शामिल हैं। एसपी रॉबिनसन गुड़िया ने बताया कि इनमें से अधिकांश नक्सली कुतुल एरिया कमेटी के तहत कार्य करते थे, वे अबूझमाड़ में सबसे ज्यादा सक्रिय थे। पुलिस ने इनमें से 20 नक्सलियों के नाम जाहिर किये हैं।पुलिस अधीक्षक रॉबिनसन गुड़िया ने पत्रकारों को आत्मसमर्पित नक्सलियों की जानकारी देते हुए बताया कि इसमें सबसे प्रमुख कुतुल एरिया कमेटी का सचिव और उसकी पत्नी है। आठ लाख रुपये का इनामी कुतुल एरिया कमेटी सचिव सुखलाल कुंजाम और उसकी पत्नी हिड़मे कुंजाम ने हथियार डालकर लाल आतंक से किनारा कर लिया है। हिड़मे कुंजाम पर 5 लाख रुपये का इनाम है। सुखलाल कुंजाम, कुतुल एरिया कमेटी सचिव था।वह बीते पिछले 14 वर्षों से सक्रिय रहा है। इरकभट्टी कैंप पर ग्रेनेड हमला सहित कई घटनाओं में सुखलाल कुंजाम शामिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *