बोकारो। बोकारो जिले के अमलाबाद ओपी क्षेत्र अंतर्गत हांडी पाड़ा के मैदान में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक चापानल से पानी की बजाय अचानक आग की लपटें निकलने लगीं। देखते ही देखते पूरे गांव में भगदड़ मच गई और लोग डर के मारे घरों से बाहर निकलकर इधर-उधर भागने लगे। घटना की जानकारी मिलते ही अमलाबाद ओपी थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तत्काल ओएनजीसी (पर्वतपुर) के फायर फाइटर्स को बुलाया गया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। जानकारी के अनुसार, एक स्थानीय ग्रामीण की नजर सबसे पहले चापानल से निकल रही आग पर पड़ी, जिन्होंने तत्परता दिखाते हुए तुरंत पुलिस को सूचना दी। प्रारंभिक जांच में घटना का कारण मिथेन गैस का रिसाव बताया गया है। क्षेत्र में ओएनजीसी द्वारा मिथेन गैस प्लांट का संचालन किया जाता है और इससे पहले भी अतीत में इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। हालांकि, पिछले दो-तीन वर्षों से ऐसी घटनाओं पर विराम लग गया था। बोकारो। बोकारो जिले के अमलाबाद ओपी क्षेत्र अंतर्गत हांडी पाड़ा के मैदान में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक चापानल से पानी की बजाय अचानक आग की लपटें निकलने लगीं। देखते ही देखते पूरे गांव में भगदड़ मच गई और लोग डर के मारे घरों से बाहर निकलकर इधर-उधर भागने लगे। घटना की जानकारी मिलते ही अमलाबाद ओपी थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तत्काल ओएनजीसी (पर्वतपुर) के फायर फाइटर्स को बुलाया गया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। जानकारी के अनुसार, एक स्थानीय ग्रामीण की नजर सबसे पहले चापानल से निकल रही आग पर पड़ी, जिन्होंने तत्परता दिखाते हुए तुरंत पुलिस को सूचना दी। प्रारंभिक जांच में घटना का कारण मिथेन गैस का रिसाव बताया गया है। क्षेत्र में ओएनजीसी द्वारा मिथेन गैस प्लांट का संचालन किया जाता है और इससे पहले भी अतीत में इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। हालांकि, पिछले दो-तीन वर्षों से ऐसी घटनाओं पर विराम लग गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *