
नई दिल्ली । अहमदाबाद में आज दोपहर एयर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर उड़ान भरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता विजय रूपाणी के निधन की खबर आ रही है। हादसे की पुष्टि राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर की है। जानकारी के अनुसार, विमान में कुल 242 यात्री सवार थे, जिनमें 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई नागरिक शामिल थे। अब तक 100 से अधिक शवों के मिलने की सूचना है। विजय रूपाणी निजी कारणों से लंदन जा रहे थे। उनके करीबी सहयोगी नितिन भारद्वाज ने बताया कि श्री रूपाणी की पत्नी पिछले छह महीनों से लंदन में रह रही थीं, और वह उन्हें वापस लाने के लिए इस यात्रा पर निकले थे। यात्रियों की सूची में उनका नाम 12वें नंबर पर और सीट संख्या 2D दर्ज थी। विमान के टेकऑफ के दौरान ही यह दुर्घटना घटित हुई।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
https://chat.whatsapp.com/JHqYrWnMsu2KY7RyhHU1DY
