रांची। शनिवार को सुखदेवनगर थाना क्षेत्र आनंद नगर में बच्चों की लड़ाई में गोलीबारी करने और दहशत फैलाने के मामले में घटना के तीन से बारह घंटे के अंतराल में पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।इस संबंध में सिटी एसपी शुभ्रांशु जैन ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि शनिवार को हुए गोलीकांड में शामिल छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य आरोपी विक्रम सिंह उर्फ सोनू सिंह घटना के करीब तीन घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके बाद सरयू प्रसाद साहू, अर्जुन सिंह उर्फ विकास सिंह, अविनाश सिंह, सचिन कुमार और पिंटू गुप्ता को गिरफ्तार किया गया है।आगे बताया कि एसएसपी किशोर कौशल के निर्देश पर कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोंय के नेतृत्व में एक गठित टीम गठित कर आरोपियों को पकड़ा गया है। उन्होंने कहा कि आनंद नगर, रोड-1 में आपसी विवाद को लेकर करीब 20-25 लोगों द्वारा आम जनता के बीच दहशत फैलाने के उद्देश्य से 8 से 10 राउंड गोली चलाया था।गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल लोडेड पिस्टल, चार जिंदा गोली और चार खोखा बरामद किया है। इस छापेमारी टीम में सुखदेवनगर थानेदार राजेश कुमार सिन्हा, एसआई विपुल कुमार ओझा, अजीम अंसारी, धनंजय गोप, एएसआई शाह फैसल व क्यूआरटी की टीम शामिल थी।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/LnzXi8cnQGtKJUUT78UqXz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *