जमशेदपुर। जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत शास्त्रीनगर में बीती रात महावीरी झंडा विवाद मामला रविवार को तुल पकड़ लिया है। घटना कदमा ब्लाक नंबर दो व तीन की है। दोनों ओर से गोली चलने की सूचना है। साथ ही कई वाहनों को जलाने की खबर है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना रविवार करीब 6.30 बजे शाम की है। जब दोनो गुट की तरफ से नारेबाजी और पथराव शुरु हुआ। इधर घटना स्थल पर एसडीओ व एसपी पहुंच गये। लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा पर लोग समझने को तैयार नहीं है। माहौल देख मौके पर क्यूआरटी को तैनात किया गया है। वहीं एक टेंपो और चार दुकानों को फूंक दिया। कुछ दूरी पर पुलिस भी मौजूद थी। पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है।

पुलिस मामले को शांत कराने का प्रयास कर रही है, वहीं आग लगने की घटना के बाद शाम 7.25 बजे दमकल पहुंची और आग को बुझाने का काम कर रही है। समाचार लिखे जाने तक स्थिति तनावपूर्ण पर नियंत्रण में है। बता दें कि शनिवार को कदमा थाना के शास्त्रीनगर ब्लॉक तीन के पास रामनवमी झंडे पर असामाजिक तत्वों ने मांस बांधकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। इस बीच शांति समिति के लोगों द्वारा पहल लोगों को समझा कर मामला शांत किया गया था।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/LnzXi8cnQGtKJUUT78UqXz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *