गुमला । कामडारा थाना क्षेत्र के अंबा टोली में रविवार को जमीन विवाद में भतीजा ने चाचा 45 वर्षीय थादियुस कुल्लू व चाची 42 वर्षीय सिलविया कुल्लू की टांगी से वार कर हत्या कर दी। यह घटना आज दोपहर करीब दो बजे की है। कामडारा थाना प्रभारी शशि प्रकाश सशस्त्र बलों के साथ घटना स्थल पर पहुंच दोनो मृतक के शवों को बरामद कर आरोपी भतीजा अरविन्द कुल्लू को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक जमीन विवाद के मामले को लेकर वर्ष 2023 में भी विवाद हुआ था। इसके बाद से आपसी रंजिश बढ़ गई थी। आज दोपहर बाद थादियुस कुल्लू के घर के समीप महिला मंडल की बैठक चल रही थी। वहीं समीप में थादियुस भी बैठा हुआ था। इसी बीच भतीजा टांगी लेकर अचानक पहुंचा और अपने चाचा पर वार कर दिया। अपने पति को मारते हुये देख उसकी पत्नी सिलविया बीच बचाव करने पहुंची, तो भतीजा अरविन्द कुल्लू ने उस पर भी वार कर हत्या कर दी । दिनदहाड़े दो लोगों की निर्मम हत्या देख बैठक में भाग ले रही महिलाओं में भगदड़ मच गई । अरविन्द कुल्लू काफी आक्रोश में था और अन्य लोगों पर भी टांगी से वार करने की धमकी दे रहा था। इस कारण सभी जान बचा कर भाग गये । दिनदहाड़े घटित इस घटना से गांव में दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना पड़ोसी से मिलने के बाद मृतक की बेटी संगीता कुल्लू भी अपने ससुराल पालकोट के दामकारा से थाना पहुंची। कामडारा पुलिस पुरे मामले की छानबीन में जुटी है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/JFw1xz8Rrz33p6cdtYJXaT

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *