रांची। राज्य के सभी सरकारी, गैर सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है। राज्य सरकार ने भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में परिवर्तन का आदेश गुरुवार को जारी किया। स्कूली समय में यह परिवर्तन 26 अप्रैल से लागू होगा। केजी से आठवीं कक्षा तक के बच्चों की क्लास सुबह 7 से 11:30 और आठवीं से 12वीं तक की क्लास सुबह 7 से 12 बजे तक चलेगी। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के संयुक्त सचिव नंदकिशोर लाल के हस्ताक्षर से यह आदेश आज जारी हुआ।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/JFw1xz8Rrz33p6cdtYJXaT

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *