
अनगड़ा। अमर बलिदानी जीतराम बेदिया के 169वीं बलिदान दिवस के मौके पर बुधवार को बीसा में 5 किमी का मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ गेतलसूद चौक से बीसा स्थित जीतराम चौक तक हुई। मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व रांची जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया। मिनी मैराथन के विजेता रांची के गुलशन डुंगडुंग रहे। इन्होंने 14.17 मिनट में अपनी दौड़ पूरी की। दूसरे स्थान पर रामगढ् के छोटेलाल महतो व तीसरे स्थान पर चतरा के सतीश कुमार महतो रहे। दौड़ के टाप 20 धावकों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। विजेता को पांच हजार, उपविजेता को 31 सौ व तीसरे स्थान के प्रतिभागी को 2100 नकद राशि देकर पुरस्कृत किया गया। पिछले तीन सालों से जयराम स्पोर्टस क्लब बीसा मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन कर रहा है। मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व रांची जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार ने पुरस्कार वितरण किया। अतिथि के रूप में नवागढ़ मुखिया भुवनेश्वर बेदिया, बीसा मुखिया मंजोती देवी, पंसस मानेश्वर मुंडा, समाजसेवी सत्येन्द्र मुंडा, गंधिया करमाली थे। जैलेन्द्र कुमार ने कहा कि इस तरह के आयोजन की तैयारी प्रतिभागी सालभर करते है। सालभर की जानेवाले तैयारी के कारण प्रतिभागी नकारात्मक विचार से दूर रहकर सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ते है। स्वस्थ् तन में ही स्वस्थ मन बसता है। और अपने लक्ष्य को पाने के लिए स्वस्थ शरीर होना पहली शर्त है। विजेता गुलशन डुंगडुंग ने बताया कि प्रतिदिन सुबह में दो घंटा दौड़ की प्रैक्टिश करते आये है। सालोंभर की मेहनत का नतीजा ही आज का परिणाम है। पहली बार दौड़ में भाग लेने पहुंचे है। आयोजन को सफल बनाने में जयराम स्पोर्टस क्लब बीसा के अध्यक्ष जयराम बेदिया, जोन्हा पंचायत समिति दिलीप बेदिया रामदेव बेदिया, सोनाराम बेदिया, रोहित बेदिया, पिकेश्वर बेदिया, संतोष बेदिया, सोहित बेदिया, जुकेशवर बेदिया, दीपक बेदिया, प्रेम बेदिया, धीरज लोहरा, सुमित मुण्डा, अनिल बेदिया, गोविंद बेदिया, बालकिशोर बेदिया, दिलबर बेदिया, सहीराम बेदिया, विभीषण बेदिया आदि का योगदान रहा।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
https://chat.whatsapp.com/JFw1xz8Rrz33p6cdtYJXaT

