राँची। बैंक ऑफ इंडिया ऑफिसर्स एसोसिएशंस झारखंड राज्य इकाई द्वारा दिनांक 8 अप्रैल 2023 को राज्य के अधिकारियों के लिए इंटर जोनल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन जे के इंटरनेशनल स्कूल, अगरू, रातू में किया गया। पहला मैच राँची अंचल और एन बी जी कार्यालय के बीच खेला गया। जिसमें राँची अंचल विजयी हुआ। राँची अंचल और जमशेदपुर अंचल के बीच हुए कांटेदार मुकाबले में जमशेदपुर अंचल ने 11 रन से जीत दर्ज किया। तीसरा मैच जमशेदपुर अंचल और एन बी जी कार्यालय के बीच हुआ जिसमें पुनः जमशेदपुर विजयी होकर फाइनल मैच के लिए क्लाइफाई कर गया।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/LnzXi8cnQGtKJUUT78UqXz

बताते चले कि इसी तरह से बोकारो में आयोजित लीग मैच में धनबाद अंचल और बोकारो अंचल के मैच में बोकारो विजयी हुआ। हजारीबाग अंचल और अंछल धनबाद में धनबाद जीता जबकि बोकारो अंचल और हजारीबाग अंचल में पुनः बोकारो मैच जीतकर फाइनल के क्लाइफाई किया। 23 अप्रैल 2023 को बोकारो और जमशेदपुर के बीच फाइनल मैच राँची में खेला जाएगा।

बैंक ऑफ इंडिया ऑफिसर्स एसोसिएशंस झारखंड राज्य इकाई के महासचिव काॅमरेड सुनील लकड़ा ने कहा कि कामकाजी जीवन में अधिकारियों के बढ़ते स्ट्रैस को दूर करने के उद्देश्य से यह आयोजन किया जा रहा है। इस बार क्रिकेट का आयोजन किया गया है। आगे अन्य खेल का भी आयोजन किया जाएगा।

कोषाध्यक्ष प्रकाश उरांव ने बैंक अधिकारियों के खेल की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह अभी केवल बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारियों के लिए आयोजन किया गया है। भविष्य में इसे राज्य के सभी बैंक के अधिकारियों के लिए भी आयोजन किया जाएगा।

राँची अंचल के सहायक महासचिव मनीष नारायण ने कहा कि टीम भावना से सभी टीमों ने मैच खेला और नियमानुसार एक टीम ही फाइनल के लिए क्लाइफाई हो सकती थी। उन्होंन जमशेदपुर की टीम को बधाई दिया और बेहतर प्रयास के लिए राँची अंचल को अभिनंदन किया।

मौके पर अखिल भारतीय बैंक ऑफ इंडिया एससी एसटी ओबीसी संघ के महासचिव अरूण जॉन प्रबाल, झारखंड राज्य इकाई के उप महासचिव विजय वाधवा, वरूण कुमार, भरत लाल ठाकुर, हरीश सिंह, अरूण कुमार, शैलेंद्र सिंह, राजेश यादव, शैलेश रंजन समेत दोनों अंचल और एनबीजी की टीम उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *