रांची। शनिवार को सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के आनंद नगर में गोलीबारी की गई। बताया जा रहा है कि बच्चों के आपसी लड़ाई के कारण गोलीबारी हुई है। 7-8 अपराधियों ने कई राउंड फायरिंग की है। आपसी विवाद बीते शुक्रवार रात की है। दो पक्षों में मारपीट की घटना हुई थी। इसी घटना के कारण गोलीबारी कर दहशत फैलाने का काम किया गया।

घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोंय, थाना प्रभारी राजेश सिन्हा मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक गोलीबारी की घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में लोग खौफ में है। ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना के बाद से इलाके माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मीडिया रेपोर्ट्स के मुताबिक 35-40 राउन्ड गोली चली है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/LnzXi8cnQGtKJUUT78UqXz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *