गुमला । झारखंड के गुमला जिले में शुक्रवार की रात एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। एनएच-43 पर गुमला-रांची मुख्य मार्ग में हवाई अड्डा पतराटोली के पास यह घटना हुई। रांची की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने लगनपान समारोह (इंगेजमेंट) से लौट रहे पिकअप वैन को सामने से टक्कर मार दी। इस टक्कर से सवारी पिकअप वैन पलट गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में गुमला सदर प्रखंड के झरगांव निवासी जगमोहन गोप और लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र के अलवा डीह गांव के 53 वर्षीय लालवीर यादव शामिल हैं। दुर्घटना में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। इनमें से पांच की हालत गंभीर है। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस से सदर अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल 5 लोगों को रिम्स रांची रेफर कर दिया गया है। बाकी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। सभी लोग खोरा कुसुमटोली से रायडीह प्रखंड के हीरादह में आयोजित लगनपान समारोह से लौट रहे थे। टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/JFw1xz8Rrz33p6cdtYJXaT

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *