
हजारीबाग । हजारीबाग में शनिवार की सुबह जय प्रकाश उद्यान पश्चिमी वन प्रमंडल की स्थाई पौधशाला के पास दो युवकों का शव बरामद किया गया। पास ही सफेद रंग की एक क्षतिग्रस्त अवस्था में बाइक भी मिली। आशंका जाहिर की जा रही है कि देर रात सड़क दुर्घटना के दौरान दोनों की युवकों की मौत हुई होगी। इधर, घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। दोनों मृतकों का नाम विशाल है। इनमें से विशाल केसरी एक हजारीबाग लेपो रोड, लक्ष्मी सिनेमा हॉल के पास का रहने वाला था। वहीं, दूसरा विशाल कुमार गिद्दी का निवासी था। परिजनों के अनुसार, गिद्दी के रहने वाले विशाल का शुक्रवार को जन्मदिन था और दोनों युवक हजारीबाग के नगमा में पार्टी सेलिब्रेट करने गए थे। वहां से वापस लौटने के दौरान यह हादसा हुआ है। वहीं, हजारीबाग के रहने वाला विशाल शादी-विवाह एवं अन्य पार्टी से जुड़े इवेंट मैनेजमेंट का काम करता था। स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह दुर्घटना रात करीब 2:30 बजे के आसपास हुई होगी। समय पर मदद न मिलने के कारण दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने शवों को देखा और पुलिस को सूचना दी। शुरुआत में कुछ लोगों को हत्या का शक हुआ, लेकिन जांच में सामने आया कि यह एक रोड एक्सीडेंट है।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
https://chat.whatsapp.com/JFw1xz8Rrz33p6cdtYJXaT
