रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा के नए अध्यक्ष बनाए गए हैं। वहीं पिता शिबू सोरेन को पार्टी के ‘संस्थापक संरक्षक’ के रूप में चुना गया। रांची में आज हुए 13वें महाअधिवेशन में यह फैससला हुआ है। इस दौरान शिबू सोरेन की पत्नी और हेमंत सोरेन की पत्नी भी मंच पर मौजूद थीं। पार्टी का नया अध्यक्ष चुने जाने पर हेमंत ने अपने माता-पिता का आशीर्वाद लिया। नलिन सोरेन ने झामुमो के नव सृजित पद संस्थापक संरक्षक के रूप में शिबू सोरेन का नाम प्रस्तावित किया था। इसके बाद इसे स्टीफन मरांडी ने समर्थन दिया। सभा ने सर्वसम्मति से मुहर लगाई। इसके बाद आधिकारिक तौर पर शिबू सोरेन को पार्टी के संस्थापक संरक्षक के रूप में चुन लिया गया। इसके बाद झामुमो के पार्टी अध्यक्ष के रूप में हेमंत सोरेन का नाम आगे किया गया। शिबू सोरेन ने झामुमो के केंदीय अध्यक्ष के रूप में हेमंत सोरेन के नाम की घोषणा की। इसके बाद हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन झामुमो की जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं को दिया। कहा-हर एक कार्यकर्ता में शिबू,हेमंत सोरेन हैं। उन्होंने आगे कहा कि नए अध्यक्ष के सामने झारखंड के साथ देश के आदिवासी,गरीब,अल्पसंख्यकों,गरीब, किसान,मजदूर,पिछड़ों को सम्मान दिलाना के लिए संघर्ष करना होगा।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/JFw1xz8Rrz33p6cdtYJXaT

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *