
रांची। आज झारखंड बजट पेश होगा। थोड़ी देर में वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर झारखंड विधानसभा में कुछ ही देर बाद बजट पेश करेंगे। यह बजट हेमंत सोरेन सरकार के लगातार दूसरे कार्यकाल का पहला बजट है। वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर पहली बार बजट पेश करेंगे। झारखंड विधानसभा में बजट पेश करने से पहले हेमंत सरकार में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर राजभवन पहुंचे। उन्होंने झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को बजट की कॉपी सौंपकर बजट पेश करने की इजाजत मांगी। इसके बाद झारखंड राज्यपाल ने बजट पेश करने की स्वीकृति दी।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
https://chat.whatsapp.com/LnzXi8cnQGtKJUUT78UqXz
