परवेज़ कुरैशी

रांची। झारखंड पुलिस एसोसिएशन के 28 फरवरी को हुए चुनाव में 1056 मतदाताओं में से 996 अपने मत का प्रयोग किए गए। प्रत्याशियों के लिए वोट करने के लिए पुलिस डेलीगेट में काफी उत्साह देखा गया था। वे सभी मजबूत संगठन बनाने की दिशा में मतदान किए। मतदान में के बाद काउंटिंग में अध्यक्ष पद पर कम उम्र के आदिवासी युवा को न सिर्फ झारखंड गठन के बाद बल्कि अविभाजित बिहार के पहले आदिवासी युवा को राहुल मुर्मू को अध्यक्ष चुनकर पुलिस एसोसिएशन के मतदाताओं ने इतिहास रचा दिया है। संभवतः देश, दुनिया का पहला ऐसा पुलिस एसोसिएशन झारखंड बन गया है जहाँ पुलिस के एसोसिएशन का अध्यक्ष आदिवासी युवा बना है, यह गौरव की बात है। उम्मीद ये है कि अपने गरिमय पद पर वे पुलिस एसोसिएशन के सभी पुलिस कर्मियों के लिए कितना बेहतर काम कर सकते हैं, चूंकि राज्य में भी आदिवासी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार है, इसका लाभ पुलिस एसोसिएशन को कितना मिलेगा यह देखने वाली बात होगी।द रांची प्रेस क्लब में भी पत्रकारों का अध्यक्ष आदिवासी व्यक्ति सुरेंद्र सोरेन हैं, इन सबसे संबंधित सदस्यों को उम्मीदें हैं। वहीं उपाध्यक्ष पद पर रोहित रजक बने हैं एवं महताब आलम को फिर से मौका मिला है। महामंत्री के पद पर संजीव कुमार, संयुक्त सचिव के पद पर राकेश कुमार पांडे एवं संतोष महतो, संगठन सचिव में मंटू कुमार विजयी घोषित किए गए हैं। नई टीम में आए पदाधिकारियों से उम्मीदें बढ़ गई है। प्रभात मंत्र अखबार ने 22/2/2025 पेज तीन में आदिवासी चेहरा के विजयी पर पहले ही संकेत दे दिया था ।

किनको कितना वोट मिला:

झारखंड पुलिस एसोसिएशन का चुनाव शुक्रवार को सम्पन्न हुआ।1056 मे से 996 वोटरों ने अपना मताधिकार का प्रयोग किया। सात पदों के लिए हुए चुनाव का परिणाम देर रात को वोटों की गिनती के बाद जारी किया गया।जिसमें राहुल मुर्मू (अध्यक्ष) को 567 वोट मिला, मो महताब आलम (उपाध्यक्ष) को 516वोट,
रोहित कुमार रजक (उपाध्यक्ष) को 510 वोट मिला,
संजीव कुमार (महामंत्री) को 500 वोट मिला,
संतोष कुमार महतो (संयुक्त सचिव ) को 596 वोट , राकेश कुमार पाण्डेय (संयुक्त सचिव )को 427 वोट, मंटू कुमार (संगठन सचिव) को 530 वोट मिले।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/LnzXi8cnQGtKJUUT78UqXz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *