रांची । झारखंड की लाखों महिलाओं के लिए खुशखबरी सामने आई है। दरअसल, 15 मार्च से पहले मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की 6ठी और 7वीं किस्त की राशि जारी होगी। खाते में एक साथ 5000 रुपये आएंगे। विधानसभा में मंत्री चमरा लिंडा ने इसकी घोषणा कर दी। मंत्री चमरा लिंडा ने विधानसभा में जानकारी देते हुए बताया कि 15 मार्च से पहले तक मंईयां सम्मान योजना की लाभुकों के खाते में जनवरी और फरवरी माह की राशि भेज दी जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि मार्च की राशि भी विभाग को भेज दी गई है। जल्द ही यह राशि भी महिलाओं के खाते में ट्रांसफर कर दिया जाएगा।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/LnzXi8cnQGtKJUUT78UqXz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *